टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। जिले की नावाडीह थाना की पुलिस ने रविवार को भलमारा पंचायत के सारुबेड़ा जंगल से लगभग आठ टन अवैध कोयला जब्त किया है।
थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस कप्तान को गुप्त सूचना मिली थी कि सारूबेड़ा जंगल में अवैध कोयला की खरीदारी कोयला व्यवसायियों द्वारा कर बाहर की मंडियों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।
त्वरित कार्रवाई कर अवैध कोयला को बरामद कर लिया गया। पुलिस अब पता कर रही है कि उक्त अवैध कोयला को किसके इशारे से जमा या खरीदारी की गयी थी।