Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मभूमि को नमन जिसने देश को महान राष्ट्रभक्त दिया : दीपक प्रकाश

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जन्मभूमि को नमन जिसने देश को महान राष्ट्रभक्त दिया : दीपक प्रकाश
विज्ञापन

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश आज अपने प्रवास के क्रम में मध्यप्रदेश के महू (इंदौर) स्थित भीम जन्मभूमि का दर्शन किया। इस अवसर पर श्री प्रकाश को जन्मभूमि के ट्रस्टी ने सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि महू की पवित्र धरती को मैं सादर प्रणाम, नमन करता हूं जिसने देश को एक महान राष्ट्रभक्त नेता, समाज सुधारक, संविधान निर्माता  और दलितों का मसीहा दिया।

श्री प्रकाश ने कहा कि जिस विषम परिस्थितियों में बाबा साहब ने अपनी जीवन यात्रा प्रारंभ करके जीवन की ऊंचाइयों को छुआ वह राष्ट्र और समाज  केलिए प्रेरित करने वाला है।

उन्होंने कहा कि आजाद भारत में जो सम्मान डॉ भीमराव अंबेडकर को मिलना चाहिए था वह लंबी प्रतीक्षा के बाद एन डी ए सरकार में ही मिल सका। चाहे भारत रत्न दिए जाने की बात हो यह फिर बाबा साहब से जुड़े पांच स्थलों को पंच तीर्थ के रूप में विकसित किया जाना।

उन्होंने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बाबा साहब से जुड़े पांच स्थल जन्मभूमि महू, दीक्षा भूमि नागपुर, चैत्य भूमि इंदुमिल मुंबई, वकालत की पढ़ाई स्थली लंदन एवम उनका निर्वाण स्थल हलीपुर दिल्ली को पंच तीर्थ के रूप में मोदी सरकार ने विकसित किया है।

उन्होंने कहा कि देश के महान विभूति की जन्मस्थली का दर्शन सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

विज्ञापन