टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा से कोवार और मधुपुर के बीच चलने वाली पैंसेजर ट्रेन को सप्ताह में सातों दिन चलाने की मांग पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने ट्वीट कर रेल मंत्री भारत सरकार, पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाप्रबंधक तथा धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक से की हैै।
पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने अपने टवीट में लिखा है कि ट्रेन संख्या 0369 और 03370 सप्ताह में 6 दिन चलती है और रविवार को बंद रहती है। ऐसे में राजधवर नवलशाही, जमुआ, मधुपुर सहित कई स्टेशनों से यात्री कोडरमा जक्शन पहुंचते है और रविवार को झुमरी तिलैया में खरीदारों की भीड रहती है। ऐसे में लोगों को उक्त ट्रेन के बंद रहने से कठिनाई का सामना करना पडता है। जब यह ट्रेन का परिचालन पांच वर्ष पूर्व शुरू हुआ था तब उक्त ट्रेन ने डीजल भराने के लिए इंजन नेताजी सुभाष चंद्र गोमो जक्शन या बडकाकाना भेजा जाता था। इसलिए रविवार को बंद रहती थी लेकिन कोडरमा से हजारीबाग टाउन और बरकाकाना तक चलने वाली ट्रेन सातों दिन चल रही है।
वर्तमान समय में कोडरमा मधुपुर रेलखंड पूरी तरह विधुतीकरण हो गया है। ऐसे में अब यह ट्रेन में डीजल भराने की समस्या का निजात मिल गया है। उक्त ट्रेन के रविवार को परिचालन होने से सैकडों यात्रियों को आने जाने में लाभ मिलेगा वहीं रेलवे का राजस्व की भी प्राप्ति होगी। साथ ही इस खंड के जरिये मधुपुर पहुंचकर यात्री सीधे मधुपुर से मेन लाइन पटना के जरिये पंडित दीनदयाल उपाध्याय मुगलसराय एवं आसनसोल के रास्ते हावड़ा के लिए भी सीधा संपर्क कर सकेगें और मैन लाइन की ट्रेने भी आवागमन के लिए लाभ मिल पायेगा।
उन्होंने यह भी अपील की है कि कोडरमा से मधुपुर और कोडरमा से हजारीबाग टाउन होते हुए बरकाकाना तक योग पारंपरिक रेक चल रहे हैं उसकी जगह डेमो ट्रेन चलाया जाय जिससे यत्रियों को ओर लाभ मिल सकेगा तथा कोडरमा से रांची के लिए जनवरी माह में सीआरएस हो चुका है और अब रॉची से हजारीबाग टाउन कोडरमा जक्शन के रास्ते पटना और दिल्ली के लिए ट्रेन चलाने की जरूरत है। वहीं मधुपुर के रास्ते कोवार होते हुए कोडरमा जक्शन के लिए पटना के लिए जो चलाने की घोषणा मंत्रालय के द्वारा पूर्व में की गयी है उसे शीर्घ चलाया जाये।
ट्वीट पर रेलवे अधिकारियों ने लिखा है कि इसके लिए मुख्यालय को लिखा जा रहा है और मुख्यालय के अनुमति के बाद ट्रेन का परिचालन किया जा सकता है।