Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

नियुक्तियों का सिलसिला शुरू करें सीएम हेमन्त सोरेन : राजकुमार राज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नियुक्तियों का सिलसिला शुरू करें सीएम हेमन्त सोरेन : राजकुमार राज
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि नियुक्तियों का सिलसिला शुरू करिये। श्री राज ने कहा कि ध्यान रखिये परीक्षाओं के आयोजन से परीक्षाफल प्रकाशन और नियुक्ति पत्र जारी होने के बीच कोई क़ानूनी पेंच न फंसे, कील-कांटा दुरुस्त करिये। युवा रोजगार चाहते हैं। 

रोजगार देने की नीयत सही होगी तो नतीजा सही होगा, नीतिगत मसले सुलझ जायेंगे। श्री राज ने कहा झारखंड राज्य में मेरी जानकारी में हजारों नियुक्तियां हैं पर नियोजन नीति स्थानीय नीति और 1932 के खतियान के चक्कर में न स्थानीय लोगों को और अन्य लोगों को भी नियुक्तियां नहीं मिल पा रही है ऐसे में आपके द्वारा की गयी नियुक्तियों की घोषणा सिर्फ घोषणा मात्र रह जायेगी। इसलिए राष्ट्रीय लोक जनशक्ति झारखंड प्रदेश आपसे विनम्र आग्रह करती है। झारखंड के बेरोजगारों के भविष्य का ध्यान रखते हुए नियुक्तियों का सिलसिला प्रारंभ किया जाये।

विज्ञापन