टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19.03.2023 को श्री महावीर मंडल महिला समिति के तत्वावधान में अध्यक्ष शोभा यादव की अध्यक्षता में श्री राम नवमी पूजा के सफल आयोजन के लिए रांची के हरमू, लेक रोड, पहाड़ी टोला आदि क्षेत्रों में आवश्यक बैठक की गयी।
मौके पर प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा, उर्मिला चौधरी, गीता देवी संध्या देवी, सरिता देवी, सुनिता देवी, जयमाला देवी सहित अनेक महिला श्रद्धालु उपस्थित थे। शोभा यादव ने कहा कि श्री रामनवमी पूजा के सफल आयोजन में श्री महावीर मंडल महिला समिति प्रशासन के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चलेगी। इसके लिए सभी महिलाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दी जा रही है।
वहीं प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने कहा सभी महिलाओं को तलवारबाजी एवं लाठी चलाने का जल्द ही प्रशिक्षण दी जायेगी। इसके पूर्व महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने बड़ा तालाब स्थित अपने आवासीय कार्यालय में रामनवमी पूजा में महिलाओं के नेतृत्वकर्ता शोभा यादव यादव, शिव किशोर शर्मा सहित अनेक लोगों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया और हौसला बढ़ाया और कहा महिलाओं के शांतिपूर्ण शोभायात्रा में मंडल की ओर से हरसंभव सहयोग किया जायेगा। उक्त जानकारी प्रवक्ता शिव किशोर शर्मा ने दी। उन्होंने इसके लिए हेल्पलाईन नंबर 6207862869 भी जारी किया है।