Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : क्रॉस कंट्री दौड़ में सोनम और सुशांति को गोल्ड

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : क्रॉस कंट्री दौड़ में सोनम और सुशांति को गोल्ड
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण एवं झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होटवार के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया।

खेलो इंडिया 10 का दम के जरिये महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए 18 वर्ष से कम की महिलाओं के लिए तीन किलोमीटर और 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए पांच किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित किया गया। तीन किमी दौड़ में सोनम कुमारी ने और पांच किमी की दौड़ में सुशांति कुमारी ने गोल्ड मेडल जीता।

पांच किलोमीटर स्पर्धा में 11 और तीन किलोमीटर स्पर्धा में 143 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में आम महिलाओं की भागीदारी नहीं दिखी। ज्यादातर प्रतिभागी जेएसएसपीएस कि प्रशिक्षु थे। हालांकि, ओरमांझी, मांडर और कुछ ग्रामीण इलाकों से बालिका खिलाड़ी ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट दिया गया। प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि कांके विधायक समरी लाल, डॉ मधुकांत पाठक, सतेंद्र सिंह, शिवेंदु दुबे, शिव कुमार पांडेय, प्रभाकर वर्मा, राम प्रसाद, संतोष कुमार, लक्ष्मण राम, श्याम कुमार, विकास कुमार, एमवी राव, धर्मेंद्र पासवान, शिव रमन, अग्नि मधुकांत पाठक, विनोद कुमार, एस के दत्ता, जेएसएसपीएस के प्रशिक्षक मौजूद थे।

पांच किमी दौड़ के परिणाम

  • पहला स्थान : सुशांति कुमारी
  • दूसरा स्थान : ताशु तिग्गा
  • तीसरा स्थान : नीता कुमारी

तीन किमी दौड़ के परिणाम

  • पहला स्थान : सोनम कुमारी
  • दूसरा स्थान : चिंतामणि कुजूर
  • तीसरा स्थान : संजना कुमारी
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,835