टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। आर्ट ऑफ लिविंग बोकारो चैप्टर के तत्वावधान में रविवार को सिटी सेंटर सेक्टर 4 स्थित तृप्ति धाम के ऊपर आर्ट ऑफ लिविंग का काउंसलिंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि बोकारो विधायक बिंरची नारायण ने किया।
विशिष्ट अतिथि बोकारो जनरल अस्पताल बैंक के इंचार्ज डॉक्टर श्रवण कुमार, बीजीएच के काउंसलर डॉक्टर सुबोध कुमार, शिशु विभाग के डॉ इंद्रनील और डॉ चंद्रीई बनर्जी ने दीप प्रज्ज्वलित किया। विधायक विरंची नारायण ने कहा कि आज के भाग दौड़ जिंदगी में 99 प्रतिशत लोगों के घरों में कोई न कोई निश्चित तौर पर किन्ही न किन्ही कारणों तनाव में है। उसमें आप निशुल्क परामर्श दे रहे हैं तो फिर यह एक अद्भुत प्रयास है। शहर तनाव मुक्त हो।
बीजीएच के डॉक्टर श्रवण कुमार ने कहा कि मेडिटेशन के जरिए लोगों को तनाव मुक्त जीवन जीने की कला को सिखाया जा सकता है। आज लोग डिप्रेशन के वजह से अपनी जान तक ले लेते हैं। ऐसे में तनाव से मुक्ति के लिए काउंसलिंग का सहारा लें। शहर में काउंसलिंग का होना बेहद ही जरूरी था। इसका लाभ शहरवासियों को मिलेगा।
आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षक विनोद तृप्ति ने कहा कि हम समाज में काउंसलिंग के जरिए नया प्रयास करेंगे। काउंसलिंग के द्वारा लोगों में नयी ऊर्जा भरने का कार्य करेंगे। प्रवक्ता संजय सोनी ने कहा कि हमारी सारी सेवाएं निशुल्क है। हमारी सेवा निराश लोगों के मन पर मुस्कान लाने का प्रयास करेंगे। अतिथियों का स्वागत मल्लिका डे ने किया। मंच का संचालन किरण मिश्रा एवं विजय मोहंती ने किया।