Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : पेट्रोल पंपकर्मी को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : पेट्रोल पंपकर्मी को धमकाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

टीम एबीएन, दुमका/ रांची। स्कार्पियो में डीजल भरवाकर पैसे नहीं देने और पेट्रोल पंप कर्मी के पैसे से भरा थैला छीनने के आरोपित युवक को सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ओपी थाना पुलिस गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है।

मामले में थाना प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि रिंग रोड स्थित कृष्णा फ्यूल स्टेशन पेट्रोल पंप के संचालक कृष्ण कुमार जायसवाल ने बीते 10 जनवरी को मामले से संबंधित लिखित आवेदन दिया था। इसके आधार पर गठित जांच टीम ने श्रीअमड़ा निवासी मुकेश पासवान गिरफ्तार किया। पुलिस ने सफेद रंग की स्कार्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। कांड में शामिल अन्य अभियुक्तों की भी तलाश जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,936