रांची। राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है। इनमें जिलेटिन, डेटोनेटर, फ्यूज वायर आदि हैं। पुलिस ने इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 5 लाख रुपये भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों से तुपुदाना ओपी में पूछताछ की जा रही है।