टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। लातेहार में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। सदर थाना क्षेत्र में बाइक और ट्रक की टक्कर में ये हादसा हुआ है। जिसमें बाइक सवार पति पत्नी में बीवी की मौत हो गयी, जबकि उसके पति का जख्मी हालत में लातेहार सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।