Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : हटिया डैम से महिला का शव बरामद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : हटिया डैम से महिला का शव बरामद
विज्ञापन

हत्या कर डैम में फेंकने की आशंका

टीम एबीएन, रांची। हटिया डैम से एक महिला का शव बरामद किया गया है। फिलहाल मृत महिला की पहचान नहीं हो पायी है। आशंका जतायी जा रही है कि किसी दूसरी जगह हत्या कर महिला के शव को डैम में फेंक दिया गया है। पुलिस के अनुसार महिला की हत्या हुई है या कोई हादसा यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जायेगा।

मिली जानकारी के अनुसार मॉर्निंग वॉक करने गये कुछ स्थानीय लोगों ने डैम में एक शव को देखा। नजदीक जाने पर वह शव एक महिला का निकला। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा ही मामले की जानकारी नगड़ी पुलिस को दी गयी।

नगड़ी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, थोड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को डैम से बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि शव पूरी तरह फूल चुका है। मृत महिला के शरीर पर कपड़े भी नामात्र के ही थे। 

शव के फूलने की वजह से महिला की उम्र और पहचान करना दोनों ही मुश्किल हो रहा है। महिला के सिर पर जख्म के निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या की गयी है और फिर उसे डैम में फेंक दिया गया।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजहों का खुलासा हो पायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। शहर के दूसरे थानों से मिसिंग कंप्लेन की जांच की जा रही है, ताकि महिला के संबंध में जानकारी मिल सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,030