Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

11 नवंबर से लोहरदगा-टोरी लाइन पर चलेगी रांची न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मिली हरी झंडी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
11 नवंबर से लोहरदगा-टोरी लाइन पर चलेगी रांची न्यू दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, मिली हरी झंडी
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी एक्सप्रेस (Ranchi New Delhi Rajdhani Express) ट्रेन लोहरदगा होते हुए अब दिल्ली जाएगी। रेल मंत्रालय ने इसे लेकर ऑफिशियल पत्र जारी कर दिया है। बरकाकाना होकर रांची से नई दिल्ली जाने वाली राजधानी ट्रेन अब नए रूट से जाएगी। इस रूट पर इस ट्रेन को चलाने को लेकर रांची के सांसद संजय सेठ लगातार प्रयासरत थे। रेल मंत्री से बार-बार वह इस रूट पर राजधानी ट्रेन को सुचारू चलाने को लेकर प्रयास कर रहे थे। वहीं कई बार मुलाकात कर उनसे आग्रह भी किया था। रांची रेल मंडल की चिर परिचित इस मांग को रेल मंत्रालय की ओर से पूरा किया गया है। राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अब लोहरदगा होते हुए दिल्ली तक जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जब रांची लोहरदगा रेल खंड का शिलान्यास किया था, तो उस दौरान उन्होंने कहा था कि यह लाइन भविष्य का आर्थिक लाइन बनेगी। राजधानी ट्रेन के चलने के साथ ही इस लाइन के बनने का सपना अब पूरा हो गया है। कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज कमर्शियल स्टॉपेज होगा। यह रांची से लोहरदगा टोरी होते हुए न्यू दिल्ली तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,332