Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड में कोरोना : रांची में दो और देवघर जिले में मिला एक संक्रमित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड में कोरोना : रांची में दो और देवघर जिले में मिला एक संक्रमित
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राज्य में कोरोना के तीन मरीज मिले हैं। रांची में दो और देवघर जिले में एक मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। रांची में 24 साल के एक युवक और 51 साल की महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

वहीं एक देवघर के मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। तीनों मरीजों में लक्षण मिलने के बाद रांची रिम्स में सैंपल की जांच हुई थी। तीनों की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इससे पहले भी 14 मार्च को रांची में दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। दोनों मरीज एक ही परिवार के थे। शनिवार को संक्रमण से 86 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी। मृतक जमशेदपुर का रहने वाला था। वह कई बीमारियों से ग्रसित था। उसका टीएमएच हॉस्पिटल जमशेदपुर में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,969