Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 11
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची-पुणे इंडिगो विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, भेजा नागपुर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची-पुणे इंडिगो विमान में यात्री की तबीयत बिगड़ी, भेजा नागपुर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। विमानन कंपनी इंडिगो की रांची से पुणे की उड़ान चिकित्सा आपात स्थिति की वजह से नागपुर भेजनी पड़ी। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे रांची से पुणे जा रहे विमान को नागपुर हवाई अड्डे पर उतारा गया और बीमार यात्री को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इस बारे में इंडिगो के प्रवक्ता ने एक बयान में बताया, यात्री विमान में बेहोश हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बदकिस्मती से उसे बचाया नहीं जा सका।

विज्ञापन