Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : 37 प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : 37 प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र
विज्ञापन
  • नगर पंचायत में छह दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम प्रशिक्षण 

टीम एबीएन, कोडरमा। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के स्वरोजगार घटक के अंतर्गत 37 लाभुकों को व्यक्तिगत ऋण स्वीकृत एवं स्वयं सहायता समूह के स्वीकृत बैंक ऋण में से प्रत्येक समूह के तीन सदस्यों को छह दिवसीय उधमिता विकास कार्यक्रम (ई डी पी) प्रशिक्षण प्रदाता संस्था आल इंडिया इंस्टीच्यूट आफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट के माध्यम से प्रदान की गयी। 

प्रशिक्षण उपरांत आज दिनांक 18.03.23 को नगर पंचायत कोडरमा के प्रशासक श्री जितेंद्र कुमार जैसल के द्वारा सभी 37 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। उद्यमिता विकास प्रशिक्षण लाभुकों के व्यवसाय को और बेहतर तरीके से करने एवं लाभ प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

उन्होंने बताया कि डे-नल्म शहरी गरीबी उन्मूलन की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसके अन्तर्गत सरकार द्वारा उधमिता विकास के लिए शहरी गरीबों को अत्यंत कम दर पर बैंकों द्वारा ऋण प्रदान किया जाता है, किन्तु व्यवसाय को सफलतापूर्वक व्यवस्थित ढंग से चलाने में व्यावासिक कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया था ताकि डे-नल्म के लाभुकों का व्यवसायिक कौशल हो सके। 

मौके पर नगर पंचायत कोडरमा के नगर मिशन प्रबंधक श्री संजीत कुमार साहु, प्रशिक्षक श्री सुजीत कुमार नायक, नगर पंचायत कोडरमा के  सामुदायिक संगठनकर्ता रश्मि सिन्हा  सीआरपी प्रीति देवी, रेनू देवी, नीलम देवी तथा सभी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,102