Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कोडरमा : नृत्य में आदर्श मिडिल स्कूल को प्रथम स्थान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कोडरमा : नृत्य में आदर्श मिडिल स्कूल को प्रथम स्थान
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। ट्राइबल लैंग्वेज डे के अवसर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोडरमा में आयोजित जिला स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है। 

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अश्विनी तिवारी ने बताया कि सत्र में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने अभी तक 5 से अधिक जिलास्तरीय पुरस्कार प्राप्त किए हैं, जिससे बच्चों में निरंतर अच्छा करने की भावना बढ़ती ही जा रही है। 

इस बार संगीत शिक्षक संजीत भारती के निदेशन में पुन: मेडल प्राप्त करने पर क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी विकेश कुणाल प्रजापति, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथ प्रसाद, बीपीओ जुलिता मिंज, उपेन्द्र कुमार, नगर पंचायत अध्यक्षा कांति देवी, वार्ड पार्षद ज्योति कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय पासवान, महेश भारती, एसएमसी अध्यक्ष रूपा देवी, उपाध्यक्ष महेश सिंह, प्रभारी प्राचार्य सह व्याख्याता विजय कुमार,अजित आजाद, राजेन्द्र कुमार, धीरज पांडेय, शिक्षक प्रतिनिधि सुदीप सहाय, कोलेश्वर ठाकुर, दिलीप बर्णवाल, रविकांत रवि, सुभाष चंद्र,उमेश सिन्हा ने विद्यालय के कलाकारों में आशिका, अनामिका, कुमकुम, कनक, रानी, संध्या, आरुषि रिया,प्राची आदि को बधाई दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,959