टीम एबीएन, कोडरमा। जी टीवी द्वारा आयोजित जी माइंड वार नेशनल प्रतियोगिता में सेक्रेड हार्ट स्कूल की छात्रा घटिका जैन को राज्य भर में पहला स्थान मिला है। इस नेशनल प्रतियोगिता में देश भर के टॉप 40 प्रतिभागियों के चयन किया गया है।
घटिका जैन को जी टीवी के द्वारा अमेजॉन पर गिफ्ट वाउचर दिया गया है। दूसरी ओर विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार ने कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल के बच्चे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं।
इसके पहले भी जी टीवी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में छात्र अंशु कुमार को अवार्ड मिला था। जबकि साइंस ओलम्पियाड में 12 छात्रों को गोल्ड मेडल मिला है।
घटिका जैन की इस सफलता पर स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा, प्राचार्य नवीन कुमार, एकेडमिक कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार, सुभय कुमार, आशुतोष गौतम, दीपक सर्राफ, किशोर कुणाल, राकेश पांडेय समेत स्कूल के अन्य शिक्षकों ने बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।