Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 10
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : वाइडीसी इंदरवा ने वीएसजी ब्लू को 20 रनों से हराया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : वाइडीसी इंदरवा ने वीएसजी ब्लू को 20 रनों से हराया
विज्ञापन

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। केडीसीए के तत्वावधान में खेले जा रहे रमेश प्रसाद यादव मेमोरियल सीनियर क्रिकेट लीग में शनिवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में वीएसजी ब्लू और वाईडीसी इंदरवा के बीच मैच खेला गया। वाईडीसी इंदरवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए वाइडीसी इंदरवा ने 33.1 ओवर में अपने सभी  विकेट खोकर 202 रन बनाए। जिसमे कृष्णा कुमार 63 और चंदन सिंह ने 39 रनो का योगदान दिया। गेंदबाजी करते हुए वीएसजी  की ओर से मोहित कुमार 4 और विकास चंद्रवंशी 3 विकेट लिए। 

बाद में बल्लेबाजी करने उतरी वीएसजी ब्लू ने 39.4 ओवर मेंअपने सभी विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी। जिसमें मोहित कुमार 84और सूरज पांडे ने 21 रन बनाये। गेंदबाजी करते हुए वाईडीसी इंदरवा की ओर से  चंदन कुमार और अमित कुमार ने तीन तीन विकेट लिया।

मैन आफ द मैच वीएसजी ब्लू के मोहित कुमार  को केडीसीए कोषाध्यक्ष सह कांग्रेस प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकु तथा केडीसीए सचिव दिनेश सिंह ने संयुक्त रूप से दिया। मैच में अंपायर ओमप्रकाश और धर्मेंद्र कौशिक तथा स्कोरर रवि यादव थे। 

मौके पर केडीसीए अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा, सचिव दिनेश सिंह, विवेकानंद चौधरी, मनोज सहाय पिंकु,अनील सिंह, विनोद विश्वकर्मा, आलोक पांडेय,उमेश सिंह, सुमन कुमार, अशोक दास गुप्ता, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, टूनार्मेंट के चेयरमैन सोनू खान, अमित जायसवाल, रवि यादव सहित अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।

विज्ञापन