Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झुमरी तिलैया : सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झुमरी तिलैया : सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मन मोहा
विज्ञापन
  • सभी विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। तीन दिनी मां मथुरासिनी महोत्सव केअंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने अपनी विविध प्रस्तुतियों से समां बांधी। कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत महामंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, राजेंद्र तर्वे, अध्यक्ष मुन्ना भदानी, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, उप सचिव राजकुमार अठघरा, उप धर्म संचार मंत्री मनीष कुमार, आकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
मौके पर समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्लासिकल, राजेस्थानी, फॉक, हिपहॉप, बॉलीबुड, रोबोटिक डांस के अलावा भक्ति गीत पर जमकर धमाल मचाया। 

कार्यक्रम को किड्स, जूनियर व सीनियर तीन ग्रुप में बांटा गया था। किड्स ग्रुप में आरव भदानी ने चलाओ न नैनों से बान, रिमिक्स गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।  वहीं निष्कर्ष कुमार ने देखा तुमको जबसे, गीत पर अपनी प्रस्तुति से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि रिद्या लोहानी ने मेरा वाला डांस पर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

वहीं जूनियर में सरारा सरारा रिमिक्स सांग पर आश्वी कुमारी ने प्रथम, जय जय शिव शंकर पर तेजस्वी भदानी व संभवी तर्वे तृतीय स्थान पर रही। वहीं सीनियर ग्रुप में रीमिक्स सांग पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति पर श्रीजा लोहानी को प्रथम, रेशम का रुमाल रिमिक्स पर आरिनी भदानी व ताल से ताल मिला आन्या तर्वे संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त की। जबकि राधा कैसे न जले रिमिक्स पर सृष्टि आर्या व सामी सामी रिमिक्स पर मुस्कान भदानी को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान मिला।

 सिया चरणपहाड़ी, संभवी तर्वे, आन्या तर्वे, सार्थक कुमार, जेश्वी भदानी, निष्ठा बड़गवे व अंशी बड़गवे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम राजेश भदानी और अंजना भदानी के निर्देशन में हुआ।
निर्णायक की भूमिका राजेश भदानी व अनु कपसीमे ने निभायी। कार्यक्रम का संचालन केंद्रीय नवयुवक समिति उपाध्यक्ष रितेश लोहानी ने किया। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों के शानदार प्रदर्शन से कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। मौके पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव संजय तर्वे, उपाध्यक्ष अरुण सेठ, संगठन मंत्री विशाल भदानी, अरविंद एकघरा, उपाध्यक्ष दयानन्द पवनचौदह, कोषाध्यक्ष विजय वैश्यकियार, भानु प्रसाद, नवयुवक समिति अध्यक्ष प्रतीक कुमार, उपाध्यक्ष अंकित एकघरा, सचिव साहिल भदानी, संगठन मंत्री अतुल कपसीमे, अजित कुमार, पीयूष लोहानी, सोनू पहाड़ी, नितेश कुमार निक्की, बालिका समिति अध्यक्ष अंकिता एकघरा, सचिव अंजलि अठघरा, महिला समिति अध्यक्ष ललिता भदानी, सचिव सरोज पवनचौदह, प्रो राखी भड़ाजी, रेणु बड़गवे, अंजना भदानी, जुली वैश्यकियार, पूनम कपसीमे, कुसुम वैश्यकियार, रीना कंधवे, पूर्णिमा सेठ, सुनीता कपसीमे, दीपा भदानी, नीतू तर्वे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,159