Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शिकारीपाड़ा : पत्थर खदान कार्यालय में लगी आग, दो ट्रैक्टर, एक बाइक जलकर खाक

शिकारीपाड़ा : पत्थर खदान कार्यालय में लगी आग, दो ट्रैक्टर, एक बाइक जलकर खाक
विज्ञापन
शिकारीपाड़ा। पत्थर खदान के ऑफिस में आग लग जाने से ऑफिस पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गया। घटना दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पोखरिया मौजा की है। आग की लपटें इतनी तेज थी की तेज आग की लपेट ने ऑफिस के बगल में खड़े दो ट्रैक्टर और एक बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। एक ट्रैक्टर पूरी तरह से जबकि दूसरा ट्रैक्टर आंशिक रूप से नष्ट हुआ। ऑफिस में रखे सामान जलकर भी नष्ट हो गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। यहां बता दें कि पोखरिया मौजा में जिस खदान के ऑफिस में आग लगी है। ग्रामीणों की माने तो अनिल सिंह नामक व्यक्ति के लीज खदान के क्षेत्र में पड़ता है। अनिल सिंह नामक व्यक्ति के द्वारा उक्त प्लॉट में चलाए जा रहे पत्थर खदान वैध है या अवैध है यह स्पष्ट नहीं है। चुकी उक्त खदान एरिया में किसी तरह का बोर्ड लगा हुआ नहीं है। ऐसी स्थिति में उक्त खदान वैध है या अवैध है यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। साथ ही साथ इस प्लॉट पर तीन पत्थर खदान संचालित हो रहा है। यदि उस प्लॉट का लीज अनिल सिंह के नाम से आवंटित है। ऐसे में उसी प्लॉट में तीन खदान संचालित होना सवाल खड़ा करता है। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया गया। लेकिन सभी प्रयास विफल रहा। आग की गति इतनी तेज थी कि ऑफिस सहित दो ट्रैक्टर, एक बाइक एवं ऑफिस में रखे सामान को भी नष्ट कर दिया। आग लग जाने के कारण लाखों की संपत्ति स्वाहा हो गया। मामले में थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि जंगल में लगी आग से पुआल और फूस के बने कार्यालय में आग लगाना प्रतित होता है। पुलिस मामले की तफ्दीष में जुट गई है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 14,864