Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

भारत-न्यूजीलैंड मैच : 900 से 39,000 तक की टिकटों पर देख सकेंगे मैच

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
भारत-न्यूजीलैंड मैच : 900 से 39,000 तक की टिकटों पर देख सकेंगे मैच
विज्ञापन
रांची। 19 नवंबर 2021 को जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, रांची में आयोजित भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने सोमवार को अपनी मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में टिकट की दर तथा राज्य सरकार और बीसीसीआइ से प्राप्त कोविड-19 के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्टेडियम में प्रवेश हेतु दर्शकों के लिए नियम भी तय कर दिये। मैच के लिए टिकट की दर 900 रुपये, 1200 रुपये, 1400 रुपये, 1700 रुपये, 1800 रुपये, 4000 रुपये, 5000 रुपये, 5500 रुपये और 39000 रुपये होगी। टिकट की बिक्री स्टेडियम के वेस्ट गेट के नजदीक बने टिकट काउंटरों पर होगी, जिसके लिए 15, 16 और 17 नवंबर की तिथि प्रस्तावित है। अनुमति हेतु जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। 14 नवंबर को सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम तथा सरायकेला खरसावां जिले के सदस्यों को कीनन स्टेडियम, जमशेदपुर में उनका कम्पलिमेंट्री पास मिलेगा, जबकि शेष जिलो के सदस्यों को 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम परिसर, रांची में मिलेगा। इन बातों का रखना होगा ध्यान : स्टेडियम में वैसे दर्शकों को ही प्रवेश मिलेगा जो कोविड वैक्सीन का दोनों डोज ले लिये हों या जिनके पास 15 नवंबर, 2021 के बाद की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट होगा। स्टेडियम में प्रवेश के पूर्व गेट पर जांच दल को सम्बंधित सर्टिफिकेट दिखाना होगा। बगैर मास्क का प्रवेश नहीं होगा। गेट पर प्रवेश के समय एक दूसरे से दो गज की दूरी अनिवार्य होगी। दर्शकों को टिकट पर जो सीट नंबर अंकित होगा उसी पर बैठना होगा वरना उन्हें मैच देखने से वंचित होना पड़ सकता है। किसी भी तरह का बैग, थैला, कैमरा या ठोस वस्तु लेकर स्टेडियम में प्रवेश वर्जित होगा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,858