Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 37
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

झारनियोजन पोर्टल का आज शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
झारनियोजन पोर्टल का आज शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन
विज्ञापन
  • रोजगार ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को मिलेगा प्लेटफार्म

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन 17 मार्च को अपराह्न 4 बजे विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारनियोजन पोर्टल का शुभारंभ करेंगे। श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा बनाये गये पोर्टल के माध्यम से सरकार नियोक्ता एवं रोजगार ढूंढ रहे अभ्यर्थियों को एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है।

इस पोर्टल पर नियोक्ता अपने व्यवसाय एवं उससे संबंधित मानव बल के बारे में जानकारी साझा कर सकते हैं। साथ ही, आवश्यक मानव बल के लिए रिक्तियां भी निकाल सकेंगे। वहीं रोजगार के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित रोजगार के लिए खुद को रजिस्टर कर अपना आवेदन भी भर सकेंगे। 

इसके साथ ही राज्य के युवाओं के हित में सभी नियोक्ताओं से सरकार की अपेक्षा है कि वे राज्य के प्रति अपने सामाजिक एवं नैतिक जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए स्वेच्छा से झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र के रोजगार में 75% स्थानीय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए झारखंड राज्य के निजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन अधिनियम 2021 का अनुपालन करें।

विज्ञापन