टीम एबीएन, रांची। राजधानी में तेज हवा के साथ बारिश से बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई। बेमौसम बारिश ने सबसे ज्यादा शहर की बिजली आपूर्ति पर बुरा असर डाला। शहर में जगह जगह बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली गुल रही। तेज हवा के कारण जगह जगह गिरे पेड़ को हटाने में बिजलीकर्मी देर रात तक मशक्कत करते रहे। जिस वजह से शहर के विभिन्न इलाकों में बिजली कई घंटों तक गुल रही और शहर अंधेरे में डूबा रहा।
रांची प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने बताया कि मेनरोड सहित राजधानी के विभिन्न इलाकों में पेड़ गिरने की सूचना जैसे जैसे आ रही है। बिजी विभाग की टीम उन इलाकों में पेड़ों को हटाकर बिजली व्यवस्था सुचारू की जा रही है।
देर रात तक राजधानी का अधिकांश हिस्सा अंधेरे में डूबा रहा, जिस वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक सुजाता चौक के नजदीक पेड़ गिरने से काफी देर तक बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं बहु बाजार, चुटिया, समलोंग, बेल बगान, कोकर सुंदर बिहार में शाम 4 बजे से ही बिजली नहीं होने के वजह से लोग घंटों परेशान रहे। इसी तरह की शिकायत शहर के आदर्श नगर कोकर, हैदर अली रोड कोकर, चुटिया केतरी बगान में रहने वाले लोगों ने किया।