टीम एबीएन, कर्रा। लोधमा बाजार हाट में लगी सोलर जल टंकी का समरसेबल खराब हो जाने से पानी की समस्या बढ़ गई है। लोगों को पीने के पानी के अलावा माल मवेशियों को पानी पिलाने में काफी दिक्कत हो रही है।
बाजार करने वालों राहगीरों दुकानदारों को भी पानी पीने की समस्या हो रही है। लोधमा बाजार हाट पर मात्र एक चपा नल है, जिसका पानी पीने योग्य नहीं है। जिससे वहां का पानी पिया जा सके लोगों को अभी दूर-दूर से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।