Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एच3एन2 से निपटने को झारखंड के अस्पताल तैयार

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एच3एन2 से निपटने को झारखंड के अस्पताल तैयार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। देश में एच3एन2 वायरस तेजी से अपना पांव पसार रहा है। इस बीच झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में भी एच3एन2 वायरस को लेकर अलर्ट है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के तरफ से भी कई दिशा निर्देश दिये गये हैं। फिलहाल झारखंड में अभी एक भी केस नहीं आया है।

रिम्स के पीआरओ राजीव कुमार ने बताया है की रिम्स इस वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। वैसे जो भी मरीज अगर आते है तो उनका जांच किया जायेगा। नए सस्पेक्ट के कारण यहां टेस्टिंग जरूरी है। पहले जो आरटी पीसीआर होता था उसी से जांच होगा। किट भी जल्द उपलब्ध होगा। वहीं इससे बचने के लिए धनबाद जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। 

धनबाद में इस बीमारी से निपटने की तैयारी चल रही है। अस्पतालों के ओपीडी में सर्दी खांसी बुखार सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्या लेकर आने वाली मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। धनबाद के सिविल सर्जन ने कहा कि इससे संबंधित विभाग किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट है। 

धनबाद के किसी सरकारी या प्राइवेट लैब में भी एच3एन2 टेस्ट की सुविधा भी नहीं है। इससे बचने का एकमात्र तरीका सोशल डिस्टेंस और मास्क लगाना है। वहीं एच3एन2 के मामले को देखते हुए लोहरदगा स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देश के बाद लोहरदगा जिले में स्वास्थ्य सुविधा प्रखंड स्तर में सुदृढ़ किया गया है। इससे पूर्व अन्य जिलों में बढ़े बर्ड फ्लू के मामले को देखते हुए भी स्वास्थ्य विभाग पूर्व से ही अलर्ट है। 

हालांकि अब तक जिले में इन दोनों में से किसी के भी मरीज सामने नहीं आये हैं। सदर अस्पताल में कोविड काल के दौरान लगाये गये आक्सीजन प्लांट भी चालू है वहीं सदर अस्पताल में 16 बेड को अत्याधुनिक मशीनों से लैस वार्ड तैयार रखा गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,656