टीम एबीएन, खूंटी। हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड की ओर से खूंटी में 19 से 26 मार्च तक एक साथ महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग का ईस्ट जोन राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा।
झारखंड में पहला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा जब एक साथ दो-दो मैदान में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग का राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। ईस्ट जोन राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड, बिहार, ओडिसा, पश्चिम बंगाल, असम, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश की महिला और पुरुष टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता नौ टीमों में 400 से अधिक महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ी एवं ऑफिशियल भाग लेंगे।