Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा के रिलीज के बाद तेरे नैना मेरे नैना भी आया रुपहले पर्दे पर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा के रिलीज के बाद तेरे नैना मेरे नैना भी आया रुपहले पर्दे पर
विज्ञापन
  • बॉलीवुड के निर्माता निर्देशक लाल विजय झारखंड के लोहरदगा निवासी

टीम एबीएन, लोहरदगा। बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक झारखंड के लोहरदगा निवासी लाल विजय शाहदेव ने मेरे नैना तेरे नैना नामक फिल्म का निर्माण किया है। लाल विजय द्वारा निर्मित लोहरदगा का इसी सप्ताह देशभर के सिनेमाघरोंं में रिलीज हुआ था।

निर्माता-निर्देशक लाल विजय ने बताया कि फिल्म में 30 वर्षीय एक अनाथ लड़की, वासु एक आदमी को तालाब में नहाते देखकर उसके साथ रहने के लिए बेताब है। वह अपना सब कुछ बेच देती है, यहां तक कि एक तांत्रिक द्वारा बताये गये तरीके को अमल करते हुए उस आदमी के कुत्ते की भी बलि दे देती है। इसके बाद वह उसके सामने अपने नग्न शरीर पर कुत्ते की राख के साथ इस उम्मीद में खड़ी है कि वह उस पर जादू कर सके। लेकिन जीवन एक खेल खेलता है। 

फिल्म के निर्माता-राकेश डांग और दीपक सिम्हल, सह निर्माता-अमृता शाहदेव और मधुकर वर्मा, लेखक-केदार धारवाड़कर और लाल विजय शाहदेव, छायांकन-अजित सिंह, संगीत-सूरज, कृष्णा बेदर्दी और ओम झा, गीतकार-प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी  और ओम झा, गायक-खेसारी लाल यादव, फरहान शब्बिर, वंदिता भारती, ममता राउत, सुबोध, आब्या दूबे, प्रियंका सिंह, ओम झा, संकलन अखिलेश सिंह और   नुरेन अंसारी, क्रिएटिव डायरेक्टर-कामाक्षी ठाकुर, नृत्य-कानु मुखर्जी, कला-डीके राहुल, ध्वनि-नीतीश शर्मा, डीआई-पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, मार्केटिंग हेड-विजय यादव, निर्माण प्रबंधक-उमाशंकर तिवारी, पोस्टर-नर्सु, कलाकार-खेसारी लाल यादव, खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, रीतू शर्मा, नीना चीमा, निशिकांत दीक्षित, चुनु मेहरा और स्पेशल पार्ट-रवि भाटिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,759