टीम एबीएन, किस्को (लोहरदगा)। जिले के विभिन्न केंद्रों में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2023 के अंतर्गत वाणिज्य विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। जिसमें राज्यकीय मध्य विद्यालय किस्को में वाणिज्य विषय के कुल 27 परीक्षार्थियों में शत प्रतिशत उपस्थित रहे। इस दौरान सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में परीक्षा ली गयी।
मौके पर किस्को सीओ बुडाय सारू के अलावे अन्य अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया गया। साथ ही शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न कराने को लेकर बगड़ू थाना के एसआई अनिल उरांव मौजूद रहे।
मौके पर स्कूल के अधीक्षक मोहम्मद असलम, सहायक राकेश मुंडा, मजिस्ट्रेट के रूप में उपस्थित सहायक अभियंता भुनेश्वर कुमार सिंह, मुस्तफा आलम, वकील अंसारी, सुमन कुजूर, मंजू कुजूर, सुनील कुमार, अभिषेक कुजूर व अन्य उपस्थित रहे।