Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

समाज के भावी कर्णधार हैं बच्चे : किरण पंडित

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
समाज के भावी कर्णधार हैं बच्चे : किरण पंडित
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। गिरिवर शिशु सदन उच्च विद्यालय में महिला थाना प्रभारी किरण पंडित ने बच्चों को जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि गुड टच और बैड टच के बीच के फर्क को समझना चाहिए। अगर कोई भी बाहरी व्यक्ति किसी चीज का प्रलोभन दे कर कहीं चलने को कहे तो नहीं जाना चाहिए। 

अगर कोई बुरे तरीके से टच करे तो अपने अभिभावक या शिक्षकों को बतायें, संकोच या डरें नहीं। आज बच्चे (खास कर बच्चियां) अपराध की ज्यादा शिकार हो रही हैं। जागरूकता से ही अपराध को कम किया जा सकता है। स्कूल के बच्चे बाइक, स्कूटी नहीं चलायें क्योंकि अभी उनकी उम्र छोटी है, पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी की जा सकती है। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। पुलिस से डरना नहीं चाहिए, पुलिस से अपराधी डरते है। 

पुलिस आम लोगों की सेवा और सुरक्षा के लिए है। कभी भी कोई परेशानी हो तो तुरंत पुलिस को इन्फॉर्म करें। बच्चे समाज के भावी कर्णधार हैं उन्हें जागरूक करना बेहद जरूरी है। आज माता पिता अपने बच्चों के प्रति सक्रियता कम दिखा रहे हैं, अगर घर की बकरी कहीं चली जाए तो लोग उसे ढूंढ़ने निकल पड़ते हैं, पर अगर घर का बच्चा घर नहीं आता है तो अभिभावक उन्हें नहीं ढूंढ़ते हैं। 

बच्चों के माध्यम से उनके माता पिता को भी जागरूक किया जा सकता है। किरण पंडित ने विद्यालय के बच्चों को थाना परिसर भ्रमण का निमंत्रण दिया। कार्यक्रम में प्राचार्य जयमंती कुमारी, सरस्वती सिंह, अनामिका भारती, आभा कुजूर, काजल साहू, सिद्दीका परवीन, अर्पणा सिन्हा, काजल साहू, संगीता वर्मा, आशा दास, सबिता कुमारी, डोरोथी खलखो, उमा मिश्रा, सुमन लकड़ा आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,313