Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोहरदगा : केंद्रीय सरहुल पूजा को भव्य बनाने की बनी रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोहरदगा : केंद्रीय सरहुल पूजा को भव्य बनाने की बनी रणनीति
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। एमजी रोड स्थित झखरा कुंबा में केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में समस्त आदिवासी संगठन के पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राओं की हुई बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सरना समिति के अध्यक्ष रघु उरांव ने की।

बैठक में केंद्रीय सरहुल पूजा को भव्य एवं बेहतरीन बनाने को लेकर सभी संगठन के लोग बारी-बारी से वक्तव्य रखे। बैठक में कई सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शोभा यात्रा के दौरान डीजे रिकॉर्डिंग डांस नहीं किया जायेगा।

शोभा यात्रा का रूट स्टेट बैंक होते हुए मिशन चौक बरवाटोली होकर कचहरी मोड़ होते हुए मैना बगीचा पहुंचकर शोभा यात्रा का समापन किया जायेगा। बैठक का संचालन फूलचंद उरांव जिला महासचिव आदिवासी छात्र संघ ने किया। 

मौके पर विनोद भगत, सुखदेव उरांव, सोमे उरांव, अरविंद उरांव, फूलचंद उरांव, विनोद उरांव, राधा तिर्की, लक्ष्मी भगत, शामिल उरांव, अनिल भगत, एतवा उरांव, शिवदयाल उरांव, बिरसा उरांव, सोमदेव उरांव, महादेव उरांव, प्रभात भगत, दुर्गा भग, मनमत उरांव, रौना उरांव, फुलदेव उरांव, पंकज भगत, सुरेंद्र उरांव, राजमणि भगत, तारा उरांव, संदीप उरांव, सूरज देव उरांव, फुलकेश्वर उरांव समेत आदिवासी कॉलेज छात्रावास के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,144