Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड के भाजपा विधायक बोले- 1932 का क्या हुआ...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड के भाजपा विधायक बोले- 1932 का क्या हुआ...
विज्ञापन
  • झारखंड विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों का हंगामा

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत 27 फरवरी को हुई थी। वहीं, होली के अवकाश के बाद एक बार फिर से विधानसभा की कार्यवाही शुरू की गयी। वहीं, पिछले दिनों की तरह बुधवार को भी विधानसभा के बाहर सरकार की नियोजन नीति को लेकर भाजपा विधायकों ने जमकर हंगामा किया। 

कार्यवाही शुरू होने से पहले ही भाजपा के विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन कर सरकार को घेरती नजर आये। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले सदन के बाहर भाजपा के सभी विधायक भगवा कलर की टीशर्ट पहन कर विधानसभा पहुंचे। इनके हाथों में राज्य सरकार के खिलाफ विरोध की तख्ती थी और टी-शर्ट पर लिखा हुआ था कि 1932 का क्या हुआ?

सभी भाजपा के विधायक सदन के बाहर नारेबाजी भी करते दिखे। विपक्ष ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला, तो झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर ने भी विरोधियों पर पलटवार किया। मंत्री ने विपक्ष को मुद्दाविहीन बताते हुए कहा कि सरकार सदन में जवाब देने को तैयार है। सीएम अपने तय शेड्यूल पर जवाब देंगे।

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही लंच ब्रेक के बाद शुरू, सदन में ग्रामीण कार्य विभाग, पथ निर्माण विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग के अनुदान मांग पर चर्चा हो रही है। झारखंड विधानसभा की कार्यवाही स्थगन के बाद फिर से शुरू हुआ। भाजपा के विधायक बेल में पहुंचकर फिर से नारेबाजी करने लगे और पूछने लगे कि क्या हुआ 1932 का? 

भाजपा के विधायक नारेबाजी करते रहे। वहीं, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम सदन में अपने विभागीय बजट की जानकारी देते रहे। भाजपा विधायकों ने वेल में शोर शराबा करते हुए सदन का बहिष्कार कर दिया और बाहर चले गये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,973