टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। मायुमं की इकाई प्रेरणा शाखा की बैठक ब्लॉक रोड स्थित प्रदीप हिसारिया के कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में 2023-24 के लिए नयी कमेटी का गठन किया गया। इसमें लगातार दूसरी बार श्रेया केड़िया अध्यक्ष चुनी गयी। जबकि उपाध्यक्ष नेहा हिसारिया एवं शालू चौधरी, सचिव सारिका लड्ढा, सह सचिव मीना हिसारिया, कोषाध्यक्ष सीए गुंजन अग्रवाल चुनी गयी।
आनंद सबके तहत कार्यक्रम के लिए रश्मि गुटगुटिया, नेहा जैन, नेकी की दीवार के लिए रश्मि केड़िया, निशा केड़िया, पर्यावरण संरक्षण के लिए कृत्तिका मादी, प्रीति केड़िया, अमुत धारा के लिए काजल गुप्ता, ममता बंसल, गौ आहार के लिए शालू चौधरी तथा प्रीति गुटगुटिया और श्वेता गुटगुटिया को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए संयोजिका बनाया गया है।
कार्यकारिणी में प्रीति गुटगुटिया, नेहा जैन, प्रगति चौधरी, श्वेता गुटगुटिया, निशा संघई, रश्मि केड़िया, ममता नरेड़ी, निशा केड़िया, उषा शर्मा, सीए वंदना अग्रवाल को रखा गया है। बैठक में नव निर्वाचित अध्यक्ष श्रेया केड़िया और सचिव सारिका लड्ढा ने कहा कि प्रेरणा शाखा सामाजिक गतिविधियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करेगी।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, कन्या भ्रूण हत्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, गौशाला, गौ आहार कार्यक्रम सहित अन्य क्षेत्रों में काम करेगी। उन्होंने कहा कि 18 और 19 मार्च को धनबाद में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए शाखा की पदाधिकारी रवाना होंगी।
बैठक के उपरांत मार्च में पदाधिकारियों और सदस्यों के जन्म दिन पर केट काटकर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर मिनी हिसारिया, ज्योति परशरामपुरिया, बबीता केड़िया, शीतल पोद्दार, शैलजा केड़िया, प्रीति पचिसिया, ज्योति शेखवत, रिद्दिमा अग्रवाल मौजूद थे।