Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सड़क हादसे में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही आर्मी स्कूल की छात्रा की मौत, नाना गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सड़क हादसे में मैट्रिक की परीक्षा देने जा रही आर्मी स्कूल की छात्रा की मौत, नाना गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां 10वीं की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। 

मामला जिले के खेलगांव दीपाटोली आर्मी कैंट के पास का है। यहां आर्मी कैंप की रहने वाली दसवीं की छात्रा सिमरन अपने नाना के साथ स्कूटी पर सवार होकर मैट्रिक परीक्षा देने जा रही थी। इस दौरान तभी एक हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

सिमरन के सिर पर हाइवा ट्रक का पिछला चक्का चढ़ गया, जिससे मौके पर ही छात्रा की मौत हो गयी जबकि उसके नाना गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और हाइवा ट्रक को जब्त कर लिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,521