- ट्रेन में छूटे बैग को यात्री तक पहुंचाया सही सलामत
टीम एबीएन, कोडरमा/ रांची। आरपीएफ कोडरमा की चर्चा चारों ओर हो रही है। ऑपरेशन अमानत के तहत एक यात्री की मदद की है। ट्रेन में छूटे ज्वेलरी बैग को वापस दिलाया है।
मिली जानकारी के अनुसार कोडरमा स्थित गुमो के रहने वाले एक यात्री सुबोध तिवारी का बैग ट्रेन में छूट गया था। सुबोध ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बोकारो से कोडरमा गाड़ी संख्या 18626 से सफर कर रहें थे। जब कोडरमा स्टेशन पर उतरे तो पता चला कि उनका बैग ट्रेन में छूट गया है, जिसमें ज्वेलरी रखा हुआ था।
ट्रेन में स्कोर्ट ड्यूटी को तुरंत इसकी सूचना दी गयी। बताये गये कोच व सीट संख्या की पहचान की गयी। पहाड़पुर स्टेशन के नजदीक बैग की पहचान हुई। बैग बरामदगी से पहले आरपीएफ ने यात्री से वीडियो कॉल से पहचान की पुष्टि की। इसके बाद आरपीएफ स्कोर्ट पार्टी ने तुरंत बैग को कब्जे ले लिया। पहाड़पुर आरपीएफ पोस्ट में जमा करवा दिया।
समान सोने के मंगलसूत्र, सोने का झुमका व अन्य मिले हुए जेवरात की सूची बनायी गयी। यात्री को बुलाकर पावती रसीद लेते हुए बैग वापस कर दिया गया। बरामद जेवरात की कीमत लाख रुपये आंकी गयी हैं। इधर अपने जेवरात के बैग वापस पाकर यात्री सुबोध तिवारी व उनकी पत्नी व बच्चों ने आरपीएफ को धन्यवाद दिया। कहा कि ट्रेन में यात्रा करना सुरक्षित हैं।
सुबोध ने कहा कि एक समय तो बैग खो जाने की खुब चिंता हो रही थी। लेकिन रेलवे पर पूरा भरोसा था। उसी भरोसे का परिणाम है कि खोया हुआ बैग मेरे पास है।