Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 30
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन गंभीर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : सड़क हादसे में युवक की मौत, तीन गंभीर
विज्ञापन

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिले में हुए दो सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मंगलवार की देर शाम सतगावां थाना अंतर्गत राजाबार के समीप बाइक से गिरकर एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक की पहचान उमेश कुमार (30) के रूप मे हुई है। वे कृषक मित्र थे। 

जानकारी के अनुसार युवक बाजार से घर की तरफ जाने के दौरान घर के समीप ही बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। पहले उसे सतगावां स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज करके सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दूसरी घटना में मंगलवार रात करीब दस बजे तिलैया थाना अंतर्गत बाईपास में वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों में प्रमोद कुमार ( 22), अर्जुन कुमार (20) और बबलू कुमार (25) सभी करमाटांड़ गझंडी के रहने वाले हैं। 

बाइक से तीनों बरही से घर की तरफ आ रहे थे। तिलैया बाईपास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज करके प्रमोद कुमार को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन