Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की बैठक आज

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की बैठक आज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग के सलाहकार समिति की बैठक आज होगी। बैठक का आयोजन स्मॉल स्केल एसोसिएशन कोकर में किया जायेगा। नियामक आयोग के सचिव राजेंद्र नायक ने बताया कि सलाहकार समिति का गठन राज्य सरकार ने दिसंबर में किया था, जो राज्य की छठीं सलाहकार समिति है। 

गठन विद्युत अधिनियम 2003 के प्रावधानों के तहत किया गया है। ऐसे मे झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 और वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए छठी राज्य सलाहकार समिति की गठन किया गया है। समिति की बैठक में आयोग के अध्यक्ष, तकनीकी सदस्य, विधि सदस्य, ऊर्जा विभाग के सचिव, सेल, झारखंड बिजली वितरण निगम समेत अन्य बिजली उत्पादक और वितरक कंपनियों के अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,545