टीम एबीएन, रांची। झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन सह कार्यकारिणी की बैठक 19 मार्च को होगी। यह बैठक श्रीसम्मेद शिखरजी पारसनाथ के सिद्धायतन परिसर में होना है। आयोजन गिरिडीह जिला मारवाड़ी सम्मेलन के आतिथ्य में होगा।
इसमें मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, महामंत्री रवि शंकर शर्मा, उपाध्यक्ष मनोज बंजाज और अरुण बुधिया, कोषाध्यक्ष राहुल मारू और सुभाष पटवारी सहित रांची से 50 सदस्य और सभी प्रमंडलीय पदाधिकारी, संरक्षक, कार्यकारिणी के सदस्य, परामर्शदात्री समिति के सदस्य और सभी जिला के अध्यक्ष, महामंत्री एवं प्रतिनिधि भाग लेंगे।