कार स्टार्ट करने पर अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा चालक
ABN Bureau• 24 Mar, 2021
1 Views
विज्ञापन
कोडरमा। झुमरीतिलैया थाना क्षेत्र के बाईपास मॉडर्न पब्लिक स्कूल के समीप बुधवार की देर शाम एक कार में अचानक आग लग गई। हालांकि गनीमत रही की इस घटना में कार का चालक बाल-बाल बच गया। दरअसल क्विड क्लाइंबर कार संख्या बीआर 01 डीजे 9723 के चालक ने घटना से कुछ समय पहले अपनी कार को मॉडर्न स्कूल के समीप खड़ा किया था। इसके करीब आधे घंटे के बाद अपने काम को निपटा कर कार चालक ने गाड़ी में बैठ कर जैसे ही कार को स्टार्ट किया गाड़ी के अंदर से धुआं निकलने लगी। इसके बाद चालक ने कार के बोनट को खोलकर आग लगने के कारणों का पता करने की कोशिश की, तो बोनट के नीचे इंजन से आग की तेज लपटे उठने लगी। इसके बाद वाहन का चालक गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा पानी और बालू के सहारे आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक वाहन अगला हिस्सा जलकर पूरी तरह से बर्बाद हो गया। हालांकि घटना के बाद गाड़ी को छोड़कर भागा चालक काफी समय बाद भी वापस लौट कर नहीं आया फिलहाल गाड़ी के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है।