मां मथुरासिनी की झांकी ने लोगों का मन मोहा
टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को ध्वजारोहण व भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। गौरी शंकर मोहल्ला स्थित श्री माहुरी भवन में सर्वप्रथम समाज कि वयोवृद्ध महिला मनोरमा देवी ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत भवन परिसर से आकर्षक शोभायात्रा निकाली गयी।
शोभायात्रा की शुरुआत बतौर मुख्य अथिति गया से आये बिहार चेंबर आॅफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष प्रमोद भदानी व समाज के वरिष्ठ सदस्य यदुनंदन लोहानी ने संयुक्त रूप से पंच सेवक को ध्वज प्रदान कर व हरी झंडी दिखा कर किया। शोभायात्रा डॉक्टर गली, स्टेशन रोड, काली मंदिर, भदानी रोड, झंडा चौक, रांची पटना रोड होते हुए सामंतो काली मंदिर पहुंची।
यहां पूजा अर्चना के उपरांत पुन: रांची पटना रोड होते हुए श्री माहुरी भवन पहुंच कर संपन्न हुआ। इसके पूर्व शोभायात्रा में शामिल समाज के सैकड़ों सदस्य अपने अपने हाथों में कुलदेवी मां का ध्वज लेकर चल रहे थे।
शोभायात्रा में पंच सेवक के रूप में नवयुवक समिति के अध्यक्ष प्रतिक कुमार, सचिव साहिल भदानी, उपाध्यक्ष अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष हिमांशु सेठ व पीयूष लोहानी समाज का ध्वज लेकर आगे आगे चल रहे थे। इनके पीछे एक सुसज्जित रथ पर मां मथुरासिनी की जीवंत झांकी सजी थी।
नैंसी कपसीमे मां मथुरासिनी के रूप में सभी श्रद्धालुओं का मन मोह रही थी। तो, वहीं महिला समिति की सदस्य सुनीला कपसीमे, रश्मि एकघरा, सारिका कपसीमे, संध्या कपसीमे, संगीता ब्रहपुरिया, ज्योति कपसीमे, नीलम अठघरा, कविता आर्या, नेहा लोहानी व रीता कुटरियार मां के जीवंत रूप पर पुष्प वर्षा करते चल रही थी।
वहीं इनके पीछे एक अन्य सुसज्जित रथ पर मां मथुरासिनी का भव्य दरबार सजा था, जो आकर्षण का केंद्र था। वहीं इनके पीछे भजन मंडली के साथ झूमते-गाते समाज की महिलाएं पुरुष व बच्चे चल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कुलदेवी सिद्धिदात्री मां मथुरासिनी के जयकारों से पूरा शहर गूंजायमान होता रहा।
शोभायात्रा का संचालन मंडल संगठन मंत्री अरविंद कुमार एकघरा, दिलीप ब्रहपुरिया ने किया। मौके पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव संजय तर्वे, महामंडल उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, मंडल संगठन मंत्री विशाल भदानी, दयानंद पवनचौदह, विजय वैश्यकियार, दिलीप अठघरा, संतोष कपसीमे, संतोष सेठ, सुनील भदानी, विकास वैश्यकियार, गौतम वैश्यकियार, विजय कपसीमे, उदय बड़गवे, नीरज अठघरा, राहुल कपसीमे, अमन कपसीमे, सोनू पहाड़ी, भानु प्रसाद, ज्योति पहाड़ी, सुरेश सेठ, राजन भदानी, सागर भदानी, रोबिनस एकघरा, केंद्रीय महिला समिति उपाध्यक्ष सुनीता सेठ, महिला समिति अध्यक्ष ललिता भदानी, सचिव सरोज पवनचौदह, कोषाध्यक्ष कुमकुम भदानी, प्रो राखी भदानी, पूर्णिमा सेठ, निशा कपसीमे, जुली वैश्यकियार, मनिला सेठ, कल्याणी भदानी, मिनी कपसीमे, शालिनी तर्वे, अर्चना गुप्ता, बालिका समिति अध्यक्ष अंकिता एकघरा, सचिव अंजलि अठघरा, स्मृति ब्राहपुरिया आदि शामिल थे।
कुलदेवी मां की आराधना आज, होगा संगीतमय भजन
मां मथुरासिनी महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को सुबह 08 बजे से पुजा अर्चना के साथ सवा 13 घंटे का अखंड ज्योत के साथ संगीतमय भजनों का कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें डांडिया, महाआरती का आयोजन महिलाएं करेंगी। इसी दिन नृत्य नाटिका का भी मंचन आकर्षण का केंद्र होगा।
वहीं महोत्सव के अंतिम दिन गुरुवार को समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान व विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिया जायेगा। इसके अलावा समाज के गोष्ठी में सामाज की गतिविधियों की रिपोर्ट समाज के पदाधिकारीगण करेंगे। इसी दिन संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किया जायेगा।