Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नेतरहाट : हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
नेतरहाट : हाथी ने एक ग्रामीण को कुचल कर मार डाला
विज्ञापन

टीम एबीएन, लातेहार/ रांची। जिले में जंगली जानवर का आतंक चरम पर है। जंगली हाथी ने अब नेतरहाट के इलाके में भी आतंक मचाना आरंभ कर दिया है। इसी क्रम में नेतरहाट के बटुवाटोली में बीती रात जंगली हाथी ने हमला कर एक ग्रामीण को मार डाला। मृतक ग्रामीण का नाम रितु किसान है। 

हाथी ने इस दौरान कई ग्रामीणों के घर को भी ध्वस्त कर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीते सोमवार की रात जब ग्रामीण अपने घरों में सोये हुए थे तो अचानक जंगली हाथी ने गांव में आकर आतंक मचाना शुरू कर दिया। हाथी ने सबसे पहले रितु किसान के घर को ध्वस्त कर दिया। 

हाथी को देखकर ग्रामीण भागने लगे, लेकिन तब तक हाथी ने रितु किसान को अपनी चपेट में ले लिया और उसे पटक-पटक कर मार डाला। इसके बाद गांव के अन्य ग्रामीण अपनी जान बचाकर वहां से भागे। हाथी ने इस दौरान कई ग्रामीणों के घर को भी ध्वस्त कर दिया। 

इतना ही नहीं, गांव के स्कूल को भी हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्रामीणों के हल्ला मचाने और आग जलाने के बाद हाथी वहां से भागा। इस दौरान जंगली हाथी ने रितु किसान, खुदेश्वर किसान, विष्णु किसान के घर सहित सरकारी स्कूल को क्षति पहुंचायी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,885