टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। ताराटांड़ निवासी तारा देवी की पहली पुण्य तिथि पर उनके परिजनों ने मंगलवार को रेलवे काली मंदिर के निकट गरीबों को भोजन कराया। इस बारे में उनके पौत्र हिमांशु आर्या ने बताया कि लगभग एक सौ से अधिक लोगों को पूड़ी, सब्जी और मिठाई खिलाया गया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से परिवारजनों को सुकून मिलता है।
मौके पर उनके परिजनों में वेद प्रकाश आर्या, ज्ञानप्रकाश आर्या, संजय आर्या,सीमा आर्या, चंचला देवी, हिमांशु आर्या, संस्कार आर्या, नूतन आर्या, समीक्षा आर्या, हर्षित आर्या, वंश आर्या, अरूणा आर्या, चुन्नू आर्या, चंचला देवी समेत परिवार के अन्य लोग मौजूद थे। हिमांशु ने बताया कि प्रत्येक पुण्य तिथि पर गरीबों को भोजन कराया जायेगा।