Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : पिछले दो महीने में हाथियों ने ले ली 18 की जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : पिछले दो महीने में हाथियों ने ले ली 18 की जान
विज्ञापन

एबीएन डेस्क। ऑस्कर अवार्ड 2023 के कार्तिकी गोंजाल्विस के निर्देशन में बनी भारतीय डॉक्यूमेंट्री द एलीफेंट व्हिस्पर ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म्स कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीत लिया है। इस फिल्म की कहानी इंसान और जानवरों के बॉन्डिंग पर आधारित है। 

द एलीफेंट व्हिस्पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म साउथ के कपल बोम्मन – बेली और हाथी के बच्चे (रघु) के आत्मीय रिश्ते पर आधारित है। इस शॉर्ट फिल्म के माध्यम से निर्देशक कार्तिकी गोंजाल्विस ने यह दिखलाने की कोशिश की है कि कैसे एक दंपत्ति ने एक अनाथ हाथी के बच्चे की देखभाल के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वहीं, दूसरी ओर झारखंड में हाथियों के झुंड ने कई इंसानों की जान ले ली। आम जन की जान बचाने के लिए पुलिस प्रशासन को धारा 144 लागू करनी पड़ी।

झारखंड के कई जिलों में हाथियों का आतंक देखने को मिला है। झारखंड में हाथी और इंसान के बीच रिश्ते काफी खराब हो चुके हैं। ऐसा सरकारी आंकड़ों से पता चलता है। साल 2023 के पिछले 2 महीनों के आंकड़ों की बात करें तो एक दर्जन से ज्यादा लोगों को हाथियों के झुंड ने अपने गुस्से का शिकार बनाते हुए मौत की नींद सुला दी है।

हाथियों द्वारा इंसानों को शिकार बनाये जाने पर झारखंड प्रशासन को दो जगह पर धारा 144 लागू करनी पड़ी। हाथियों का उत्पात फरवरी के महीने में झारखंड की राजधानी रांची से सटे इटकी इलाके में देखने को मिला था। जहां हाथियों के झुंड ने 4 लोगों कि कुचल कर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद एहतियातन प्रशासन ने इटकी क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी थी।

 हाथियों के आतंक की एक और घटना झारखंड के लोहरदगा जिला और जामताड़ा जिला में देखने को मिली थी। लोहरदगा में 5 लोगों की जान चली गयी थी। वहीं, जामताड़ा जिले में एक ग्रामीण को हाथियों के झुंड ने कुचल कर मौत के घाट उतार दिया था। 

बता दें कि केवल फरवरी के महीने में झारखंड के 5 जिलों (राजधानी रांची, हजारीबाग, चतरा, लोहरदगा और जामताड़ा) में केवल 12 दिनों के अंदर हाथी के आतंक की चपेट में आकर कम से कम 16 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद से जंगल के आसपास के लोग हाथियों के आतंक से बेहद डरे हुए हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,178