टीम एबीएन, गिरिडीह/ रांची। बगोदर में वैन पलटने से हादसा हुआ है, सोमवार को स्कूल से लौटने के दौरान तेज रफ्तार में वैन पलटी। इस हादसे में करीब 25 बच्चों को काफी चोटें आयी हैं। इनमें से कई बच्चों को धनबाद रेफर किया गया है।
बिरनी थाना क्षेत्र में सोमवार को हुई सड़क दुर्घटना में 25 की संख्या में स्कूली बच्चे घायल हो गये। सभी बच्चे एक वैन पर सवार होकर छुट्टी होने के बाद घर लौट रहे थे, इसी बीच वैन कोडरमा जोरासांख मेन रोड पहाड़ी चौक के पास अनियंत्रित होकर पलट गयी।
इस हादसे के बाद मौके पर स्कूल संचालक, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों का बिरनी पीएचसी में प्राथमिक इलाज किये जाने के बाद बेहतर इलाज के लिए बच्चों को धनबाद रेफर कर दिया गया है।