Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : शास्त्रीय संगीत ध्रुपद समारोह संपन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : शास्त्रीय संगीत ध्रुपद समारोह संपन्न
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। स्वर्गीय पंडित रामवृक्ष पाठक ध्रुपद सम्राट गया घराना, स्वरात्मिका के स्मृति में शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह का आयोजित कार्यक्रम स्थान रांची रातू रोड साक्षी उपवन में संम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम पंडित शैलेन्द्र कुमार पाठक जी के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। 

कार्यक्रम की शुरुआत विशिष्ट अतीथि दूरदर्शन रांची के केंद्र प्रमुख रंजीत कुमार राव जी ने स्वर्गीय सुदिन पाठक, स्वर्गीय पंडित रामवृक्ष पाठक जी के चित्र पर माला अर्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इन अवसर पर गया घराना के शिष्यों ने श्री गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह में विशिष्ट अतिथि रंजीत कुमार राव जी ने शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह में कहा कि शास्त्रीय संगीत को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम का रांची में होना अपने आप में गौरव की बात है। शास्त्रीय संगीत के विस्तार के लिए उन्होंने हरसंभव मदद करने की भी इच्छा जताते हुए स्वयं को शास्त्रीय संगीत ध्रुपद सामारोह में निमंत्रण के लिए गया घराना का धन्यवाद दिया।

 इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर संतोष नाहर (वायलन) दिल्ली, पंडित राज कुमार झा, (पखावज) आयोध्या, श्री कृष्ण मोहन पाठक (ध्रुपद) गया, अनीश कुमार मिश्रा (सारंगी) बनारस, श्री विनोद कुमार पाठक (ध्रुपद) पटना, संदीप चटर्जी (तबला) रांची, सुरेश प्रसाद गुप्ता (ध्रुपद) रांची, श्रवन कुमार पाठक (पखावज) रांची, पंडित शैलेन्द्र पाठक जी एवं अभिराम पाठक जी रांची के कलाकारों ने अपने प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। 

मौके पर वृद्ध गंगा प्रसाद मिश्रा, राजेश्वर पाठक, सतीश शर्मा, उदय शंकर पाठक, अविरल अभिषेक वर्मा, आशीष जायसवाल सुजाता कौरा, स्वामी दिव्यदेव जी को सम्मानित किया गया। मौके पर अभिराम पाठक जी राम बच्चन पाठक जी इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर गया घराना के लोगों को आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम को विशेष रूप से सफल बनाने में राष्ट्रिय सैनिक संस्था युवा कमांड झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार पुटू, मृणाल पाठक, रोहित पाठक, कन्हैया पाठक ऋतिक कर्ण पाठक, मनीष कुमार, बसंत कुमार, ऋषभ कुमार, सतीश मिश्रा, अम्बर अवनिश पाठक, अभिजीत धान, अमन पाठक, प्रियंका पाठक, सूर्य लक्ष्मण पाठक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,365