Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सोनाहातु : लांदुपडीह में पत्थरों के अवैध उत्खनन से राजस्व की भारी क्षति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सोनाहातु : लांदुपडीह में पत्थरों के अवैध उत्खनन से राजस्व की भारी क्षति
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला अंर्तगत सोनाहातु प्रखंड के लान्दुपडीह गांव में कई स्थानों पर पत्थर माफियाओं के द्वारा पत्थर का अवैध उत्खनन कटाई कर मोटी कमाई किये जाने और सरकार के राजस्व की क्षति पहुंचाये जाने का मामला प्रकाश में आया है। 

इस संबंध में ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री जनसंवाद एवं वरीय पदाधिकारियों से शिकायत कर पत्थरों  के अवैध उत्खनन पर रोक लगाने एवं पत्थर माफियाओं पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। 

वरीय पदाधिकारियों को सौंपे गये ज्ञापन में गामीणों ने कहा है कि लांदुपडीह गांव के करम सतिया बड़ चाटानी, डोमड़ा नदी के तुपडांग एवं सलगाडीह टुंगरी में पत्थर माफियाओं की नजर लग गयी है और प्रतिदिन पत्थरों की अवैध खनन कर ट्रैक्टर से बाहर भेजा जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि पत्थरों का अवैध उत्खनन किये जाने जहां सरकार को राजस्व की भारी क्षति हो रही हैं वहीं प्राकृतिक सौंदर्य खत्म होते जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 45,015