Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

आंगनबाड़ी संघ (सीटू) ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आंगनबाड़ी संघ (सीटू) ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
विज्ञापन

महिलायें घर और बाहर मिलाकर अधिक काम करती हैं : संजय पासवान 

एससी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 6 माह से नहीं मिला पोषाहार : मीरा देवी

टीम एबीएन, झुमरीतिलैया। झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ (सीटू) के बैनर तले ब्लॉक परिसर पार्क में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा मनाया गया। ज्ञात हो कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है, लेकिन इस वर्ष होली हो जाने के कारण रविवार को मनाया गया।

 मौके पर आंगनबाड़ी संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सीटू के राज्य सचिव संजय पासवान ने कहा कि श्रम शक्ति में महिलाओं की भागीदारी 2020-21 में महज़ 25.1 प्रतिशत थी, वहीं इसी अवधि में पुरुषों की भागीदारी 57.5 प्रतिशत थी, 32.4 प्रतिशत का यह फासला बताता है कि भले ही संविधान महिलाओं और पुरुषों को बराबर के अधिकार देता है, 21वीं सदी में भी औरतें बहुत पीछे हैं। बढ़ती महंगाई के कारण उन्हें घर के सारे काम भी खुद करने पड़ रहे हैं। जेंडर गैप के मामले में भारत 140वें स्थान से गिरकर 112वें स्थान पर पहुंच चुका है। 

हम एक ऐसे युग में जी रहे हैं जब 8 घंटे का कार्यदिवस या 40 घंटे का कार्य-सप्ताह एक सपना सा बन गया है। महिला श्रमिक घर और बाहर मिलाकर 8 घंटे से अधिक काम करती हैं, पर उनके घरेलू श्रम को मान्यता नहीं दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का लगातार शोषण हो रहा है। 

अनुसूचित जाति आंगनबाड़ी केन्द्रों में पिछले छह महीने से पोषाहार नहीं मिला है, उधार लेकर केन्द्र चलाना मुश्किल हो गया है। बाकी केन्द्रों में भी तीन महीने से पोषाहार बकाया है। इंटरनेट का पैसा नहीं दिया जा रहा है, लेकिन पोषण ट्रैकर ऐप पर काम के लिए मजबूर किया जा रहा है। इंट्री कम होने पर लाभुकों का टीएचआर का पैकेट कम दिया जा रहा है, जिसके कारण काफी दिक्कत हो रही है। आंगनबाड़ी केंद्र में गैस सिलेंडर नहीं भराये जाने से बच्चों के पोषाहार बनाने में भी मुश्किल हो रहा है। इन मुद्दों को लेकर संघर्ष तेज करना होगा।

 मौके पर निर्णय लिया गया कि 24 मार्च को सेविका सहायिका की जिला स्तरीय विस्तारित जीबी बैठक आयोजित किया जायेगा और आंदोलन का निर्णय लिया जायेगा। बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव वर्षा रानी ने की जबकि संचालन संतोषी देवी ने की। कार्यक्रम में दीपा कुमारी, संगीता सिन्हा, सुप्रीति कुमारी, सुषमा देवी, शीला देवी, फरजाना खातुन, रीना देवी, सुनीता देवी, संजीता देवी, किरण देवी, कांति देवी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

विज्ञापन