Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

आज रांची में जुटेंगे देश-विदेश के आदिवासी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
आज रांची में जुटेंगे देश-विदेश के आदिवासी
विज्ञापन
  • सरना धर्म कोड महारैली को लेकर एकजुट दिखेंगे आदिवासी

टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रीय आदिवासी समाज सरना धर्म रक्षा अभियान से जुड़े विभिन्न आदिवासी संगठनाें की ओर से आज रांची के मोरहाबादी मैदान में वृहद सरना धर्म कोड महारैली किया जा रहा है। इस महारैली में संगठनों की ओर से बड़ी संख्या में आदिवासियों के भाग लेने का दावा किया गया है, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों सहित नेपाल, भूटान, बांग्लादेश के सरना धर्मावलंबी भी आयेंगे।

महारैली के माध्यम से केंद्र सरकार से आगामी जनगणना के विहित परिपत्र के धर्म कॉलम में सातवें धर्म के रूप में सरना धर्म शामिल करने, कॉमन सिविल कोड लागू नहीं करने, पेसा कानून और समता जजमेंट लागू करने और पारसनाथ मरंगबुरू आदिवासी समुदाय के पूजा स्थल के रूप में अधिसूचित करने पर प्रस्ताव लाकर केंद्र एवं राज्य सरकार से मांग की जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 33,163