Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सकारात्मक पहल से डॉक्टरों में जगी उम्मीद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के सकारात्मक पहल से डॉक्टरों में जगी उम्मीद
विज्ञापन
  • स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक के बाद चिकित्सकों ने 13 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल ली वापस

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चिकित्सकों के विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार के साथ बैठक के बाद 13 मार्च को अपनी प्रस्तावित हड़ताल वापस ले ली। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) झारखंड के सचिव डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि चिकित्सकों के संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिन के दौरान राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मुलाकात की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इन मुद्दों में चिकित्सकों की उनके कार्यस्थलों पर सुरक्षा के लिए नैदानिक स्थापन अधिनियम में संशोधन शामिल है। सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक सार्थक रही। हमने देखा कि सरकार हमारी मांगों को लेकर गंभीर है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड मेडिकल सर्विस एसोसिएशन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राज्य इकाई के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। ये संगठन नैदानिक स्थापन अधिनियम में संशोधन के साथ कार्यस्थल पर अधिक सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि सरकार मुद्दों के रचनात्मक समाधान के लिए काम कर रही है। श्री सिंह ने कहा कि चिकित्सकों के संगठनों की एक बैठक के दौरान, 13 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल वापस लेने का फैसला किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,159