Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बोकारो : कोयला व्यवसायी को गोली लगने के बाद कथारा-फुसरो रोड जाम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बोकारो : कोयला व्यवसायी को गोली लगने के बाद कथारा-फुसरो रोड जाम
विज्ञापन

टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। बोकारो थर्मल के जारंगडीह स्थित अपर बंगला और शिव मंदिर के पास शनिवार की रात अज्ञात बाइक सवारों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस फायरिंग से मची अफरा-तफरी में कोल व्यवसायी शांतिपद गोराई (46) को गोली लग गयी। गोली उनके कमर के नीचे लगी। शांतिपद गोराई आरआर शॉप कॉलोनी के रहने वाले हैं।

गोली लगने के बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देख उसे बोकारो रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। पुलिस की ओर से अपराधियों की गिरफ्तारी की बात कहे जाने के बाद लोगों ने सड़क जाम हटाया।

इधर, घटना की सूचना पाकर बोकारो थर्मल थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान के नेतृत्व में पुलिस की टीम गोली चलाने वाले अपराधियों का सुराग लगाकर पकड़ने के अभियान में जुटी हुई है।
घटना के विरोध में लोगों ने कथारा-फुसरो मुख्य मार्ग को जामकर आरोपित को गिरफ्तार करने की मांग की। 

घटना के संबंध में बताया गया कि एक बाइक में सवार तीन युवक काफी समय से आपस में ही विवाद कर रहे थे, जिसे सुनकर कई लोग वहां पहुंचे तथा तीनों को घर जाने की बात कहने पर तीनों युवक चले गये। लेकिन कुछ समय बाद फिर वापस आकर गाली-गलौज करते हुए फायरिंग शुरू कर दिया। उसी समय शांति पद गोराई अपने आवास से बड़े भाई महादेव गोराई के घर जा रहा था। इसी बीच एक गोली उसके कमर के नीचे जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,860