Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

समाज को एकसूत्र में बांधे रखने का माध्यम है पर्व-त्योहार : कोचे मुंडा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
समाज को एकसूत्र में बांधे रखने का माध्यम है पर्व-त्योहार : कोचे मुंडा
विज्ञापन

टीम एबीएन, खूंटी। सरना समिति गोविंदपुर ने शनिवार को गोविंदपुर में वृहद सरहुल मिलन समारोह किया। जिसमें तोरपा के विधायक कोचे मुंडा बतौर मुख्य अतिथि जबकि जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद थे।

विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि हमें अपनी धार्मिक सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को बनाए रखने में पर्व त्योहारों का बहुत बड़ा योगदान है। हमें हर हाल में अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं और पहचान को बरकरार रखना है।

उन्होंने कहा कि सरना समाज की ऐसी एकजुटता हमेशा बनी रहनी चाहिए और सभी तरह के पर्व-त्योहारों का आयोजन हमें मिलजुल कर करना चाहिए। विधायक ने कहा कि पर्व-त्योहार समाज को एकसूत्र में बांधे रखने का माध्यम है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,541